Computer Information


OUR AIM IS BEST COMPUTER EDUCATION PROVIDING TO ALL STUDENT


सभी का मेरे ब्लॉग विवेक कंप्यूटर एजुकेशन पर स्वागत है। कंप्यूटर के सभी प्रोग्राम की जानकारी प्राप्त करें।


कंप्यूटर के बारे में ज्यादा पढ़े और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

AUTHOR

दोस्तों मैं अमित कुमार आप सभी का मेरे ब्लॉग Vivek Computer Education पर स्वागत करता हूँ।

Program Details

AUTHOR 👉 AMIT KUMAR
Computer Ke Programs की ज्यादा जानकारी पढ़ने के लिए निचे दिए गए प्रोग्राम पर क्लिक करे और अधिकतम जानकारी प्राप्त करे।


👉COMPUTER PARTS के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें👈

DESKTOP

Computer चालू करने और डेस्कटॉप के बारे में विस्तार से जानिए
DESKTOP


Computer को बिल्कुल शुरुआत से चालू करने की विधि जानिए। Computer को On करने के लिए सबसे पहले Computer की Wire और सभी Devices जैसे :- Monitor, Lcd, या Led, Keyboard, Mouse etc. सभी Devices Machine (CPU) से Connect हो, Led और Machine की Power Cable बिजली के बोर्ड में Connect हो, बिजली के Board में लगी दोनों Cable के Switch को On करे। फिर Machine (CPU) के Button को दबाने पर Computer Start हो जाएगा। Computer को On करने पर यदि Led की Screen पर F1, F2 या Enter में से कोई भी Option आए तो वह Button दबाये फिर Screen पर Starting Windows लिखा हुआ आयेगा। Windows की Processing समाप्त होने के बाद Windows की Desktop पर खाली जगह Mouse से Right Click करके Refresh करें। Windows की Desktop पर जो भी Files, Folder और Programs होते हैं, उन्हें Icons कहते हैं। वह Icons Refresh हो जाते हैं। Mouse को इधर-उधर Move करने पर जो तीर (Arrow) ↗️ दिखाई देता है , उसे Pointer कहते हैं। किसी भी Programs : - जैसे-Files, Folder या Programs के ऊपर बहुत तेजी से Mouse के Left Button को दो बार दबाने से वह Program Open हो जाता हैं। Desktop पर Files, Folder या Programs को Mouse से इधर-उधर Move कर सकते हैं। Mouse से Windows के Start Button पर Click करने से Programs List खुलती हैं। Desktop पर जो भी Files, Folder या Programs के नाम का पहला अक्षर दबाने से वह Program Select हो जाता है। फिर Enter दबाने से वह Program Open हो जाता है। Windows की Taskbar Menu में Mouse से Right Side में Time पर Double Click करने से Date and Time (घड़ी) Open हो जाएगी। अगर Computer में Time गलत दिखाई दे तो उसमें Time and Date सही कर सकते हैं। Desktop पर बेकार Files Folder आदि को Mouse से Click करके कीबोर्ड में Delete Button दबाने से वह File या Folder Delete हो जाता है। और Delete होने पर वह File या Folder आदि Recycle Bin में पहुँच जाते हैं। यदि Delete की हुई File को पूरी तरह से Computer से Delete करने के लिए Recycle Bin पर Mouse से Right Click करके Empty Recycle Bin पर Click करने से वह File या Folder और जो भी पहले से Delete हुई File वो भी Recycle Bin के अंदर से पूरी तरह Delete हो जाएगी। Computer को पूरी तरह सुरक्षित बंद करने के लिए। Mouse से Left Button दबाकर Start Menu पर Click करके Shut Down पर Click करने से Automatic Computer Shut Down (बंद) हो जाएगा। Windows के Start Menu को कई प्रकार से खोल सकते हैं।

1. Mouse से Strat Button पर Click करने से Start Menu खुलता है।


2. कीबोर्ड से एकबार Windows Button दबाने से Start Menu खुलता है।


3. कीबोर्ड में Ctrl के साथ Esc Button दबाने से Start Menu खुलता है।


Start Menu के अंदर कई Programs होते हैं। इनके नाम और कार्य निम्नलिखित है।

Mouse से Strat Menu पर Click करने पर All Programs पर Click करे इसके अन्दर Accessories पर Click करने पर Paint, Notepad, Wordpad, Calculator आदि Programs को Open करके कार्य कर सकते हैं।

Documents:- Computer पर कार्य करते समय अपनी File को Save (सुरक्षित) रखने के लिए Documents का चयन कर सकते हैं Save करने पर File Documents में आ जाएगी।

New Folder बनाने के बारे में जानिए।

Computer में New Folder बनाने के लिए Desktop, Computer या This Pc में Local Disk Drive (C, D, E) आदि Drive को Open करे फिर Mouse से Right Click करके New पर Click करे फिर Folder पर Click करे और उस Folder पर आप जो भी नाम लिखना चाहते है वो नाम लिख दे New Folder बन जाएगा। New Folder बनाने के बाद आप उसमें अपनी File Save कर सकते हैं Save करने के लिए आप जिस भी Programs पर काम कर रहे हैं उसे Save करें फिर आपने जहां भी अपना New Folder बनाया है उसे Select करे फिर Open करें फिर अपनी File का नाम लिखकर Save करें File आपके बनाए गए Folder में आ जाएगी।



Desktop पर Wallpaper लगाने के बारे में जानिए।

सबसे पहले Computer में Local Drive जैसे :- C, D, E आदि इनमें से जिस किसी भी Drive में Wallpaper, Images, Pictures आदि जो भी नाम का Folder हो उसे Open करें फिर उसमें किसी भी एक फोटो को Open करें फिर उस फोटो पर Mouse से Right Click करके Set As Desktop पर Click करें इस प्रकार से आपके द्वारा Select की गई फोटो Desktop Background पर लग जाएगी। यदि आपको पहले सी ही Computer में मौजूद Wallpaper को Desktop पर लगाने के लिए Mouse से Desktop पर Right Click करके Screen Resolution पर Click करें फिर Display पर Click करके Change Desktop Background पर Click करे फिर अपनी पसंद के अनुसार फोटो पर Click करके Save Changes पर Click करें Desktop पर आपके द्वारा Select की गई Photo Desktop Background पर लग जाएगी।

Computer पर Screen Saver चलाने के बारे में जानिए।

Mouse से Desktop पर Right Click करके Screen Resolution पर Click करें फिर Display पर Click करके Change Screen Saver पर Click करें फिर अपनी पसंद के अनुसार Screen Saver Select करके Preview भी देख सकते है फिर Wait में 1 Minutes Select करें फिर Apply करके Ok कर दें। Computer पर 1 Minutes तक कोई कार्य नहीं करता है, तो Automatically Screen Saver चलने लगेगा।

No comments: