Computer Information


OUR AIM IS BEST COMPUTER EDUCATION PROVIDING TO ALL STUDENT


सभी का मेरे ब्लॉग विवेक कंप्यूटर एजुकेशन पर स्वागत है। कंप्यूटर के सभी प्रोग्राम की जानकारी प्राप्त करें।


कंप्यूटर के बारे में ज्यादा पढ़े और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

AUTHOR

दोस्तों मैं अमित कुमार आप सभी का मेरे ब्लॉग Vivek Computer Education पर स्वागत करता हूँ।

TALLY GST BILL FEES ENTRY FIXED ASSETS

Program Details

AUTHOR 👉 AMIT KUMAR

Computer Ke Programs की ज्यादा जानकारी पढ़ने के लिए निचे दिए गए प्रोग्राम पर क्लिक करे और अधिकतम जानकारी प्राप्त करे।


👉COMPUTER PARTS के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें👈

OUTPUT DEVICE

दोस्तों इस पोस्ट के लेख में कंप्यूटर Output Device के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानिए मैं Amit Kumar आपको कंप्यूटर का हर प्रकार से बेहतरीन जानकारी प्रदान करने का अहम कार्य करता हूँ। आप मेरी पोस्ट को पूरा पढ़ते रहे और कंप्यूटर की अधिकतम जानकारी प्राप्त करते रहे।Computer Output Device के बारे में जाने।


👉 OUTPUT DEVICE 👈
👇

Monitor, LCD, LED

Speaker

Printer

Plotter

Video Card

Sound Card

Headphone

Projector

ये सभी उपकरण Computer के Output Devices है। इनके कार्य निम्नलिखित है।

Monitor :- Lcd या एल Led के द्वारा कंप्यूटर पर होने वाले किसी भी प्रकार के कार्य को देखते है। मॉनिटर (LCD/LED) का मुख्य कार्य कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस द्वारा दिए गए वीडियो सिग्नल और डेटा को दृश्य (चित्र या टेक्स्ट) में बदलकर उपयोगकर्ता के सामने प्रदर्शित करना होता है। Monitor के द्वारा कंप्यूटर पर चल रहे सभी कार्यों, जैसे Hindi & English Typing, किसी भी प्रकार की ड्रॉइंग, गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और इंटरनेट ब्राउज़िंग को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। LCD/LED इन दोनों स्क्रीन की कार्यप्रणाली और तकनीक में कुछ मुख्य अंतर होते हैं :- 1. (LCD - Liquid Crystal Display) इसमें स्क्रीन के पीछे 'लिक्विड क्रिस्टल' की परत और 'कोल्ड कैथोड फ्लोरोसेंट लैंप (CCFL)' (बैकलाइट) होते हैं। Screen की प्रक्रिया :- जब स्क्रीन पर चित्र बनाना होता है, तो क्रिस्टल विद्युत प्रवाह के आधार पर मुड़कर प्रकाश को गुजरने या रुकने देते हैं, जिससे रंगीन चित्र दिखाई देते हैं। 2. एलईडी (LED - Light Emitting Display) इसका तकनीकी रूप, एलईडी मॉनिटर भी एलसीडी ही होते हैं, लेकिन इनमें बैकलाइट के लिए फ्लोरोसेंट ट्यूब की जगह छोटे और अत्यधिक कुशल एलईडी (Light Emitting Diode) बल्बों का उपयोग किया जाता है। एलईडी बेहतर कंट्रास्ट (गहरे काले और चमकीले सफेद रंग), बेहतरीन कलर एक्यूरेसी (रंगों की सटीकता) और पतले डिज़ाइन का अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही, यह एलसीडी की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। एलईडी मॉनिटर, एलसीडी मॉनिटर का ही एक उन्नत और आधुनिक रूप है जो ऊर्जा की बचत के साथ-साथ बेहतर तस्वीर की गुणवत्ता (Picture Quality) प्रदान करता है।
Speaker :- इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर से आने वाले विद्युत सिग्नलों (Electrical Signals) को ध्वनि तरंगों (Sound Waves) में बदलकर आवाज या ऑडियो आउटपुट के रूप में बाहर निकालना है। यह एक मुख्य Output Device है। Speaker के मुख्य कार्य आवाज सुनना, गाने सुनना, फिल्मों का Music, Sound Effects और Game के Sound, Music, और ऑडियो संदेश: वीडियो कॉलिंग या मीटिंग के दौरान सामने वाले की बात सुनना।सिस्टम अलर्ट: कंप्यूटर में होने वाली गड़बड़ी या सूचना के बीप (Beep) साउंड को सुनने का कार्य होता है।
Printer के द्वारा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से बनाई गयी फाइल का प्रिंट (मुद्रांकन) किया जाता है। प्रिंटर का मुख्य कार्य कंप्यूटर या फोन के डिजिटल डेटा (सॉफ्ट कॉपी) को कागज पर छापकर भौतिक रूप से (हार्ड कॉपी) देना है। प्रिंटर के द्वारा कार्य टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, और इमेज को प्रिंट करना है। प्रिंटर के मुख्य कार्य :- डॉक्यूमेंट, पत्र, रिपोर्ट, और नोट्स को कागज पर छापना और फोटो डॉक्यूमेंट या ID को प्रिंटिंग, स्कैनिंग और फोटोकॉपी करने का कार्य होता है। डिजिटल तस्वीरों को उच्च गुणवत्ता वाले फोटो पेपर पर Best Quality में प्रिंट निकालने का कार्या किया जाता है।
Plotter यह एक विशेष प्रकार का प्रिंटर ही होता है। यह एक विशेष प्रकार का आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर द्वारा किए गए कार्य को पेन या मार्कर की मदद से कागज पर उच्च गुणवत्ता वाले वेक्टर ग्राफिक्स, लाइन ड्रॉइंग और बड़े आकार के चित्र बनाता है। यह सामान्य प्रिंटर की तरह स्याही के छोटे-छोटे बिंदुओं का उपयोग करने के बजाय सीधे लगातार और स्पष्ट रेखाएं खींचता है। Plotter का मुख्य कार्य और उपयोग ब्लूप्रिंट और नक्शे बनाना होता है। जैसे :- Engineering Drawing, Architectural Blueprint & Banner, Brochures & Poster इत्यादि जैसे उच्च गुणवत्ता वाली, बड़े पैमाने की छवियों को प्रिंट करने के लिए प्रयोग होता है।
Video Card यह एक Output Device है। वीडियो कार्ड को एक प्रकार से VGA ग्राफ़िक (Video Graphic Adapter) या डिस्प्ले Adapter भी कहा जाता है। वीडियो कार्ड एक आउटपुट डिवाइस या आउटपुट से जुड़ा हार्डवेयर घटक है, यह कंप्यूटर से मिलने वाले डेटा को विजुअल इमेज या ग्राफिक्स में बदलकर Monitor, Lcd या Led डिस्प्ले स्क्रीन तक पहुँचाता है। यदि Motherboard के VGA कार्ड पर डिस्प्ले नहीं आ रहा तो Videoo Card (डिस्प्ले ग्राफ़िक कार्ड) को Motherboard में लगाकर स्क्रीन पर डिस्प्ले देखा जा सकता है।
Sound Card :- यदि Motherboard का Sound खराब हो जाए तो External Sound Card को मदरबोर्ड में लगाकर Music सुना जा सकता है। Sound Card का मुख्य Sound Card का मुख्य कार्य कंप्यूटर में ऑडियो सिग्नल को इनपुट और आउटपुट करना है। कंप्यूटर को ध्वनि उत्पन्न करने और रिकॉर्ड करने के लिए Sound Card का प्रयोग किया जाता है। डिजिटल से एनालॉग रूपांतरण (DAC - Digital to Analog Converter) कंप्यूटर केवल डिजिटल भाषा (0 और 1) समझता है, और हम केवल एनालॉग ध्वनि तरंगें सुन सकते हैं। जब कंप्यूटर पर कोई गाना या वीडियो चलाते हैं, तो साउंड कार्ड उस डिजिटल डेटा को एनालॉग ऑडियो सिग्नल में बदल देता है। फिर स्पीकर या हेडफोन के द्वारा आवाज सुन सकते हैं 2. एनालॉग से डिजिटल रूपांतरण (ADC - Analog to Digital Converter) जब हमे अपनी आवाज रिकार्ड करनी होती हैं तो (Mic) माइक्रोफोन के Connector को Sound Card के Point में जोड़कर Software के द्वारा कंप्यूटर में अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं, वह आवाज एनालॉग रूप में होती है। साउंड कार्ड इस एनालॉग आवाज को डिजिटल डेटा में बदल देता है ताकि कंप्यूटर उसे स्टोर (Save) या प्रोसेस कर सके।
Headphone कार्य संगीत सुनने के लिए किया जाता है, Headphone को कंप्यूटर या मोबाइल दोना में इस्तेमाल करके संगीत, Sound, Game ध्वनि को सुना जाता है। Headphone का मुख्य कार्य किसी भी डिवाइस जैसे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से आने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल (विद्युत संकेतों) को ध्वनि तरंगों (आवाज़) में बदलना है, ताकि कोई भी किसी भी जगह आराम से संगीत, न्यूज आदि को आराम से सुन सके। Headphone का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति से फोन कॉल ऑनलाइन जैसे :- WhatsApp, Meeting, या अन्य Apps के माध्यम से चैटिंग में बातचीत करने व सुनने के लिए किया जाता है।
Projector:- इसका मुख्य कार्य किसी सफेद पर्दे, दीवार या स्क्रीन पर वीडियो को देखने के लिए किया जाता है। प्रोजेक्टर के द्वारा कंप्यूटर, फोन या वीडियो प्लेयर से आने वाले छोटे डिजिटल सिग्नल (छवियों या वीडियो) को बड़ा करके किसी बड़ी दीवार या स्क्रीन पर दिखाना होता है। प्रोजेक्टर का मुख्य उपयोग (Uses) शिक्षा (Education): स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाओं के दौरान पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए।व्यापारिक बैठकें (Business Presentations): ऑफिस की मीटिंग्स में रिपोर्ट, डेटा और प्लान्स को बड़े पैमाने पर दिखाने के लिए। और घरेलू मनोरंजन (Home Entertainment): घर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने या गेम खेलने के लिए। सार्वजनिक कार्यक्रम (Events): सेमिनार, शादियों या लाइव कंसर्ट में बड़े दर्शकों को विजुअल दिखाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है।

No comments: