Tally.ERP 9 में “Fixed Assets” के अंदर कौन सी वस्तुए आती है जिन्हें व्यक्ति अपने व्यवसाय मे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए खरीदता है, न कि सामान्यतः बेचने के लिए। Tally में Land & Buildings, Plant & Machinery तथा Furniture & Fixtures जैसे उदाहरण दिए गए हैं।
| Fixed Asset | उदाहरण |
| Land & Building | जमीन, दुकान, ऑफिस, बिल्डिंग |
| Furniture & Fixtures | टेबल, कुर्सी, अलमारी, फर्नीचर |
| Computer & Equipment | कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, यूपीएस |
| Plant & Machinery | मशीन, उत्पादन मशीनरी |
| Motor Vehicle | कार, बाइक, स्कूटर, ट्रैक्टर |
| Office Equipment | AC, Cooler, Photocopier आदि |
| Electrical Equipment | जनरेटर, इन्वर्टर आदि |
Tally में Group बनाने के लिए नीचे दिए गए उदाहरण देखे। सबसे पहले Company Create करे फिर Keyboard से Esc बटन दबाये फिर Gateway of Tally पर जाये और Enter करे फिर Accounts Info पर Enter करे फिर Ledgers पर Enter करें फिर Create पर Enter करके Ledger बनाना शुरु करे।
Computer A/c → Under: Fixed Assets
Furniture A/c → Under: Fixed Assets
Bike/Vehicle A/c → Under: Fixed Assets
Machinery A/c → Under: Fixed Assets
Building A/c → Under: Fixed Assets
ध्यान दें: अगर आप किसी वस्तु को बेचने के लिए खरीदते हैं, तो वह Fixed Asset नहीं बल्कि सामान्यतः Stock/Inventory होगी। Fixed Asset वह है जिसका उपयोग व्यवसाय चलाने में किया जाता है।
No comments:
Post a Comment